खालीपन जिन्दगी जीने के लिए जरुरी है ….! कैसे ?

दोस्तों आज मै आपसे बहुत ही महत्वपूर्ण ब्लॉग शेयर करने जा रहा हूँ | मुझे आशा है कि ये आप सभी को बहुत पसंद आएगा और हो सकता है कि बहुत सीखने को भी मिले |
दोस्तों एक शव्द है खाली और उसी से बना है खालीपन | अगर आपकी लाइफ में कुछ खालीपन है तो आपके लिए बहुत अच्छा है | दोस्तों अब आपके मन में ये आ रहा होगा कि आखिर खालीपन लाइफ के लिए अच्छा कैसे हो सकता है | दोस्तों वैसे तो कोई नहीं चाहता कि उसकी लाइफ में किसी चीज की कोई कमी रहें | चाहे घर हो गाड़ी हो या फिर अन्य बहुत सी सुख सुबिधाये जिनसे अक्सर लोग बंचित रह जाते है | दोस्तों एक टास्क करते है एक पानी का गिलास लेते है | जो आधा खाली है | अब मै आपसे कहूँ कि इस गिलास को भर दो आप उसमें और पानी डाल कर भर देंगे | लेकिन अगर यही गिलास भरा होता तो उसमें पानी आता ही नहीं और आपको पानी लाकर उसे भरने की जरुरत नहीं थी | ठीक इसी तरह अगर हमारी लाइफ में सारा कुछ पहले से भरा हुआ है | तो आप उन सब चीजो से ऊब जायेंगे | और अभी तक जो चीजे आपको सुख देंती थी | वही दुःख देनी लगती है | लेकिन अगर आपकी लाइफ उस खाली गिलास की तरह होती | मेरा मतलब है कि वो ऐसो आराम नहीं होते तो आप क्या करते | जाहिर सी बात है कि आप उन सब के लिए मेहनत करते | अगर तब वो सब आपको मिल जाए तो उनका सच्चा सुख मिलता है | जब कोई चीज खाली रहती है तभी उसे भरा जा सकता है |  तो दोस्तों एक बात तो साफ है कि जिनकी लाइफ में खालीपन है | वो उनकी लाइफ के लिए अच्छा है | तो फिर हमें खालीपन से कोई प्रोब्लम नहीं होना चाहिए | जबकि हमें ये सोचकर खुश होना चाहिए कि हमें अपने खालीपन को भरने का मौका मिला |
दोस्तों मेरा ये ब्लॉग आपको कैसा लगा हमें जरुर बताएं | मैंने इस छोटे से ब्लॉग में बहुत कुछ कहने की कोशिश की अब आगे आप लोगो पर है | कि आप इसे कैसे देखते हैं |

दोस्तों अगर आपके पास भी कोई ब्लॉग या फिर कोई अच्छी स्टोरी है तो please हमें सेंड करें admin@ashuyadav.in